फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pooja Rajput killed by strangulated in Lucknow clear in post-mortem report police searching for her lover

UP News: चौंकाने वाली है पूजा राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, देखकर हर कोई सन्न; प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 18 Feb 2025 08:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 08:44 AM IST
सार

पूजा राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौंकाने वाली है। इसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। अब पुलिस उसके फरार प्रेमी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Pooja Rajput killed by strangulated in Lucknow clear in post-mortem report police searching for her lover
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के बिजनौर में लिवइन में रह रही पूजा राजपूत (28) की हत्या मामले में हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है। पूजा की हत्या गला कसकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोमवार को इसकी पुष्टि हुई। डॉक्टरों का पैनल गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस महिला के आरोपी प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरविंद राणा ने बताया कि आरोपी सूरज स्कूटी और जेवर लेकर भागा हुआ है। पूजा के पति दिनेश की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पूजा का मायका घसियारी मंडी में है। वह गणेश खेड़ा में रहती थीं। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पूजा अक्सर सूरज से मिलने घसियारी मंडी स्थित उसके किराये के मकान में जाती थी। रविवार को भी वहां गई थीं। देर रात तक नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूजा का शव सूरज के कमरे में मिला था। पूजा घरों में झाड़ू पोंछा का काम करती थीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed