फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polythene found in cold drink bottle

खतरनाक हो गया है कोल्डड्रिंक पीना, अब निकली पॉलीथिन

Fri, 07 Aug 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 07 Aug 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
polythene found in cold  drink bottle

गर्मी में सुकून देने वाले शीतल पेय बनाने वाली कंपनियां किस हद तक लापरवाही बरत रही हैं, इसका ताजा नमूना बहराइच के जरवल में देखने को मिला है। यहां पर स्प्राइट की सील पैक बोतल में पॉलीथिन मिली है।

विज्ञापन


यह बोतल दुकानदार ने जब एक व्यक्ति को थमाई तो उसके होश फाख्ता हो गए। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी गई है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शीतल पेय के नाम पर बिकने वाले पेय पदार्थ कितने हद तक सुरक्षित हैं, इसकी बहराइच में पोल खुल चुकी है। चार दिन पूर्व शीतल पेय फ्रूटी के पाउच में मरी हुई छिपकली निकली थी। इससे एक लड़की की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग अभी इस मामले की पड़ताल में जुटा हुआ है। तभी जरवल कस्बे में शीतल पेय स्प्राइट की सील पैक बोतल में पॉलीथिन निकलने से उपभोक्ता भौचक हैं। हुआ यूं कि शुक्रवार सुबह सभासद अफजाल अपने मित्रों के साथ कस्बे के मोहल्ला बाजदारी में स्थित इस्लामुद्दीन की दुकान पर पहुंचे।

2015 की है बोतल की पैकिंग

polythene found in cold  drink bottle

दुकान पर उन्होंने 200 एमएल की बोतल की डिमांड की। दुकानदार इस्लामुद्दीन ने उन्हें बोतल पकड़ा दी। सील पैक बोतल को जब उपभोक्ताओं ने खोलने को कहा। तभी उनकी नजर बोतल पर गई, जिसमें अंदर कुछ तैर रहा था।

बोतल को गौर से देखने पर उसके अंदर पॉलीथीन तैरती मिली। इससे सभी सन्न रह गए। हालांकि दुकानदार ने बोतल वापस ले ली है। लेकिन स्प्राइट की सील बंद बोतल में पॉलीथिन होने की घटना से उपभोक्ता परेशान हो उठे।

दुकानदार इस्लामुद्दीन ने बताया कि वह कटरा रोड पर स्थित सारिक की एजेंसी से शतील पेय का स्टॉक मंगवाता है। जिस बोतल में पॉलीथिन निकली है, उसकी पैकिंग 11 जून 2015 की है। जबकि बैच नंबर 8790 है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी गई है।

क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच शुरू कर दी गई है। नमूना परीक्षण के लिए गोरखपुर प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed