{"_id":"64a133a440c911bbc80b8024","slug":"polytechnic-entrance-exams-will-start-from-26-july-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polytechnic: पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं 26 जुलाई से, जल्द जारी होगा विस्तृत कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Polytechnic: पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं 26 जुलाई से, जल्द जारी होगा विस्तृत कार्यक्रम
Sun, 02 Jul 2023 01:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:51 PM IST
सार
पॉलीटेक्निक संस्थानों में नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाएं 26 जुलाई से होंगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पूर्व में 20 जुलाई से परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं। इस संबंध में सोमवार तक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय, एडेड व निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाएं 26 जुलाई से होंगी। ये परीक्षाएं 26 से 31 जुलाई के बीच होंगी। विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पूर्व में 20 जुलाई से परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं। इसमें बदलाव किया गया है। परिषद के सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती ने कहा- हम समान नागरिक संहिता लागू करने के खिलाफ नहीं, पर इसे जबरन न थोपे सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 52,699 सिपाहियों की भर्ती: आयु सीमा में रियायत मिलने की उम्मीद नहीं, सोशल मीडिया पर हो रही थी मांग
सोमवार तक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। इसके एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि पॉलीटेक्निक की लगभग सवा दो लाख सीटों के सापेक्ष सवा तीन लाख आवेदन आए हैं।