{"_id":"62945f904ab1a40bfc544871","slug":"polytechnic-entrance-examination-cancelled-new-schedule-will-be-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polytechnic Entrance Exam: पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित, जारी होगा प्रवेश परीक्षा का नया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Polytechnic Entrance Exam: पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित, जारी होगा प्रवेश परीक्षा का नया कार्यक्रम
Mon, 30 May 2022 11:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 May 2022 11:54 AM IST
सार
पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम बदल दिया गया है। परीक्षा के लिए विवाद के बाद नई एजेंसी का चयन किया गया है। परीक्षा की तारीख सोमवार को जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा और काउंसिलिंग कार्यक्रम अब बदले शिड्यूल पर होंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए रविवार से एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी होने थे, लेकिन शिड्यूल बदलने की वजह से एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ और न ही परीक्षा केंद्र तय हुए। परिणामस्वरूप 6 से 12 जून तक होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
दरअसल इस ऑनलाइन परीक्षा को कराने के लिए एजेंसी के साथ हुए विवाद के चलते परीक्षा शिड्यूल को बदला जा रहा है। अब दोबारा टेंडर कर नई एजेंसी चयनित कर ली गई है। परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि सोमवार को नया कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए छात्रों के गत वर्ष से भी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। 15 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन कम होने के चलते पहले अंतिम तिथि को 17 अप्रैल से 30 अप्रैल फिर पांच मई तक बढ़ाया गया। बावजूद इसके कुल 2,67,139 आवेदन ही प्राप्त हुए। जबकि गत वर्ष 3,02,066 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थानों में कुल 2,28,527 सीटें हैं।
विज्ञापन