{"_id":"67ba2550fe9cfb67e807f303","slug":"polytechnic-applications-for-revaluation-till-28th-lucknow-news-c-13-lko1070-1088717-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक : पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 28 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक : पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 28 तक
विज्ञापन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक विषय परीक्षा के परिणाम से जो विद्यार्थी संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने ऐसे विद्यार्थियों को विभाग की बेवसाइट पर 28 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करने को कहा है।
पॉलीटेक्निक विषय सेमेस्टर और बैक पेपर परीक्षा का परिणाम बीते सप्ताह जारी हुआ था। कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो मूल्यांकन व परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है। विभाग ने ऐसे विद्यार्थियों को रिजल्ट के साथ ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन मांगे हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पुनर्मूल्यांकन का पंजीकरण 24 से 28 फरवरी तक होगा। 3 मार्च तक फीस जमा होगी। मूल्यांकन के दौरान यदि किसी कॉपी पर मोबाइल नंबर अंकित होने की स्थिति में जांच नहीं होगी।
परिषद के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि प्रति कॉपी के मूल्यांकन पर 500 रुपये शुल्क देने होंगे। पंजीकरण के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 7880501766 पर कॉल कर सकते हैं। अन्य जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपडेट है।