फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polytechnic: 67,580 students will give exam at 169 centers

पॉलीटेक्निक परीक्षा में सामाजिक दूरी रखना बड़ी चुनौती, 67,580 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

Thu, 24 Sep 2020 01:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Sep 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
polytechnic:  67,580 students will give exam at 169 centers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पॉलीटेक्निक अंतिम वर्ष के छात्रों की 25 सितंबर से परीक्षा कराना प्राविधिक शिक्षा परिषद के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। विभाग भले ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने के सारे पुख्ता इंतजाम होने का दावा कर रहा हो, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर जो स्थिति है वह कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। 

विज्ञापन


इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम से जुड़े अंतिम वर्ष के कुल 54,719 छात्र हैं, जबकि फार्मेसी से जुड़े अंतिम वर्ष के 12,861 छात्र हैं। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 67,580 छात्र शामिल होंगे। परीक्षाएं करीब 169 केंद्रों पर कराई जाएंगी, लेकिन महज 169 केंद्रों में हजारों की संख्या में छात्रों की परीक्षा कराना आसान नहीं है। अधिकांश पॉलीटेक्निक संस्थानों में 500 से ज्यादा छात्रों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया है, जबकि कई संस्थानों में बैठने की व्यवस्था केवल 300 छात्रों की है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना चुनौती होगा। 
विज्ञापन



 

इस बार प्रश्न पत्र पहुंचाने की नई व्यवस्था

उधर, विभाग का दावा है कि सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। हर परीक्षा के बीच परिसर को सैनिटाइज करने का निर्देश है, लेकिन इन सरकारी संस्थानों के पास इतना फंड नहीं है कि वे रोज पूरे परिसर को सैनिटाइज करा सकें। विभाग ने तो निर्देश दे दिया है, लेकिन संस्थान इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कोरोना काल में इतनी छात्र संख्या की परीक्षा कम परीक्षा केंद्रों में कराने को लेकर संस्थान के प्रधानाचार्यों ने आपत्ति उठाई थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। वहीं परिषद के अधिकारियों ने सभी नियमों का पालन कराए जाने का दावा किया है।

पॉलीटेक्निक परीक्षा के लिए केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने की इस बार नई व्यवस्था होगी। एकेटीयू की परीक्षा की तरह पॉलीटेक्निक संस्थानों को ऑनलाइन प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। लॉग इन यूजर आईडी पासवर्ड होगा। इसके माध्यम से वे प्रश्नपत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल कर छात्रों को वितरित कराएंगे। यह पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी और इस पर लाइव नजर रखी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed