फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Politics changed in UP: RLD MLA will also go to Ayodhya along with NDA, seen in the House with the ruling part

यूपी में बदली राजनीति: एनडीए के साथ रालोद विधायक भी जाएंगे अयोध्या, सदन में भी दिखे सत्ता पक्ष के साथ

Sat, 10 Feb 2024 07:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 10 Feb 2024 07:59 AM IST
सार

लोकसभा चुनावों में रालोद और भाजपा का एलायंस होना अब सुनिश्चित हो गया है। इसके बाद यूपी की विधानसभा में भी इसका असर देखने को मिला।

विज्ञापन
Politics changed in UP: RLD MLA will also go to Ayodhya along with NDA, seen in the House with the ruling part
सहयोगियों के साथ रालोद अध्यक्ष जयंत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। भाजपा और रालोद गठबंधन की तस्वीर साफ होने के बाद अब रविवार को रालोद के विधायक भी एनडीए की बसों में सवार होकर अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे।छपरौली से रालोद विधायक अजय कुमार ने बताया कि रविवार को पार्टी के सभी नौ विधायक भी एनडीए के विधायकों के साथ रामलला के दर्शन लिए अयोध्या जाएंगे।

विज्ञापन


तुरंत ही बदल गई भूमिका
विधानसभा में सुबह प्रश्नकाल में रालोद के विधायक सपा के साथ विपक्ष की भूमिका में नजर आ रहे थे। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद जब रालोद के एनडीए में शामिल होने की तस्वीर साफ हो गई तो रालोद के विधायक सत्ता पक्ष के साथ नजर आए। छपरौली से विधायक अजय कुमार ने कहा कि हम तो काफी समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


रालोद की क्षमता की परीक्षा भी होगी
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि लोकसभा चुनाव में अब रालोद की राजनीतिक क्षमता की परीक्षा भी होगी। भाजपा ने 2019 में पश्चिमी यूपी की नगीना, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, सहारनपुर और रामपुर सीट हारी थी। रालोद से गठबंधन के बाद इन सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने में रालोद की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद का हैंडपंप कमल की खेती को पानी देगा
भाजपा-रालोद गठबंधन के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के बयान आने लगे। एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की कमल की खेती को रालोद का हैंडपंप पानी देगा। एक यूजर ने लिखा कि रालोद की चवन्नी पलटकर एनडीए के एक रुपये में शामिल हो गई है। अब सवा रुपये का शगुन इंडिया गठबंधन का अपशगुन बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed