फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   political parties hijacking sachem

राजनीतिक पार्टियां कर रहीं महापुरुषों को 'हाइजैक'

Tue, 03 Dec 2013 11:16 PM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
अतुल भारद्वाज/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
political parties hijacking sachem

‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के नाम पर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल पर दावेदारी की सियासत पिछले दिनों चर्चा में रही।

विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महापुरुषों के नाम पर सियासत कर रही पार्टियों पर निशाना साधा।

मंगलवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी में वे प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 129वीं जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।

मालवीय सभागार में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनैतिक पार्टियां महापुरुषों को घेरने का काम कर रही हैं। हर महापुरुष किसी न किसी पार्टी का हो गया है।

लेकिन इनको हर जाति और धर्म के लोग मानते रहे हैं। आने वाली पीढ़ी को भी इनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। यह पीढ़ी इस सियासत को समझ रही है।

जयंती के अवसर पर छुट्टी की मांग पर उन्होंने कहा कि पहले ही यूपी में छुट्टियों की संख्या बहुत है। डॉ. प्रसाद का प्रभाव केवल बिहार तक सीमित नहीं था। वह पूरे देश में लोकप्रिय थे।


संविधान निर्माता का दर्जा मांगने पर विवाद
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एलयू के कर्मचारी बलदेव सिंह गुप्ता ने हंगामा कर दिया। उनकी मांग थी कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान निर्माता का दर्जा मिले।
विज्ञापन


जब मुख्यमंत्री बोलने को खड़े हुए तो एलयू कर्मचारी ने तेज आवाज में अपनी मांग रखना शुरू कर दिया।

बाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्यों आप झगड़ा करना चाहते हैं? पिछली सरकार में यह मांग रखते। मुझे पूरा भरोसा है कि आप इस तरह बोल ही नहीं पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed