फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   political gossips

और चिढ़ गए नेताजी...

Mon, 21 Apr 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Apr 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
political gossips

राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता इन दिनों सीडी-सीडी खेल रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा की साध्वी नेता की एक सीडी सार्वजनिक की।

विज्ञापन


यह सीडी उस समय की थी जब उन्होंने भाजपा छोड़ दूसरी पार्टी बना ली थी। इस सीडी में उन्हें भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार को भला-बुरा कहते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


चुनावी समर में पुरानी सीडी को लेकर साध्वी ने नाराजगी जताई। कांग्रेस के यही नेता पिछले दिनों लखनऊ आए थे। यहां भी पत्रकारों से मुखातिब हुए। प्रश्न-उत्तर का दौर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक खबरनवीस ने उनकी दुखती रग पर हाथ रख दिया। प्रश्न हुआ कि आपके खिलाफ भी एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ था। क्या यह सीडी उस सीडी के जवाब में पेश की गई है।

इस पर नेताजी का पारा चढ़ गया। नेताजी बोले, वह सीडी फर्जी थी उससे मैं बरी हो चुका हूं।

खिसियाए... नेताजी यहीं नहीं रुके...बोले, अब आप इस तरह का सवाल पूछ रहे हैं या तो आप अपना दिमाग घर रखकर आए हैं या विपक्षी पार्टियों के झुकाव में हैं।

इसी बीच पीछे से आवाज आई कि नेताजी... इतना तो सोचना ही चाहिए जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकते...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed