फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   political gossips

शायद यहां भी तस्वीर बदल जाए

Tue, 13 May 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 May 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
political gossips

पार्टी को बढ़त क्या मिली, जिसे देखो वह बढ़त का श्रेय लेने में जुटा है। कोई कह रहा है कि उसने कार्यालय का गेट बदलवा दिया, इससे लाभ हुआ।

विज्ञापन


कोई कसर न रह जाए सो यहां तक कहता है कि कह तो मैं बहुत पहले से रहा था लेकिन कोई सुनता ही नहीं था। काश! पहले सुन लेते तो यूपी में भी हम सत्ता में आ जाते।
विज्ञापन


कोई कार्यालय में बैठकर लोगों को यह समझाने में जुटा है कि अध्यक्ष के बैठने का स्थान बदलवाने का सुझाव देते-देते थक गया। पर, कोई सुनता ही नहीं था।

जब अमुक ने यह बात कही तो उस पर अमल हो गया। उसका लाभ भी मिल रहा है। पार्टी का हाल ही ऐसा है कि घर का जोगी जोगड़ा, आन गांव का सिद्ध।

यह सुनते-सुनते आखिर एक कार्यकर्ता से नहीं रहा गया। बोला- कहता तो मैं भी हूं कि पार्टी के बचे-खुचे पुराने नेताओं को भी हटा दो तो यूपी में भाजपा और सुधर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर क्या था, सभी उस कार्यकर्ता के ऊपर गरम। बेचारा कार्यकर्ता! मासूमियत से बोला- आप ही लोग तो कह रहे हैं कि बदलाव अच्छा है।

सो मैने सोचा कि यहां के कुछ और लोग बदल जाएं तो शायद यहां भी पार्टी की तस्वीर बदल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed