{"_id":"763965aeddab2b7bdd48058be172e23f","slug":"political-gossip-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"...अरे ये तो पुराने मंत्री हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...अरे ये तो पुराने मंत्री हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Jun 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों वैज्ञानिकों वाले विभाग का एक कार्यक्रम था। इसमें वैज्ञानिकों को पुरस्कार दिया जाना था। करीब नौ महीने लंबे इंतजार के बाद इस कार्यक्रम का मुहूर्त निकला था।
विज्ञापन
कार्ड छप गए और वितरित भी हो गए, लेकिन कार्यक्रम के ठीक दो दिन पहले सरकार ने इस विभाग के मंत्री को ही बदल दिया। अब अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
आमंत्रण पत्र में पुराने मंत्री का नाम था। कार्यक्रम स्थल के पीछे लगने वाले बैकड्रॉप (मंच के पीछे लगने वाला बोर्ड) में भी पुराने मंत्री की ही फोटो चस्पा थी।
विज्ञापन
आनन-फानन में पुराने मंत्री का नाम हटाकर नए मंत्री के नाम की चिप्पी लगाई गई। कुछ कार्ड पर नए मंत्री के नाम का स्टिकर लगाकर उन्हें बांटा गया।
कार्यक्रम के दिन एंकर को भी नए मंत्री का नाम रटाया गया, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले ही वहां पुराने मंत्री पहुंच गए। आयोजकों के हाथ-पांव फिर फूल गए।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत ही एंकर को बुलाकर फिर बताया कि यह पुराने मंत्री ही हैं। कहीं एंकर गलती से नए मंत्री का नाम न ले ले। किसी तरह कार्यक्रम निपटा, तब जाकर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।