{"_id":"9718da80d4040cebbb362d5164651619","slug":"political-gossip-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चाचा’ से न लेना पंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चाचा’ से न लेना पंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jun 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरोक्रेसी में आजकल एक जुमला खूब चल रहा है ‘चाचा से पंगा न लेना’। जब पूरी ‘सरकार’ ही ‘चाचा’ के इर्द-गिर्द घूमती हो तो कोई अफसर उनकी हुक्मउदुली करके कैसे बच सकता है।
विज्ञापन
सूबे के खजाने की देखभाल के लिए तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी यह गलतफहमी पाले हुए थे कि वही ‘सरकार’ के सबसे चहेते हैं, जो कुछ कर रहे सब ठीक हैं।
इसी गलतफहमी में वह ‘चाचा’ से भी पंगा ले बैठे। जैसे बाकी मंत्रियों को ‘डील’ करते थे, वैसे ही ‘चाचा’ को भी करने की गलती कर बैठे।
कई मंत्री और विधायक पहले भी ‘सरकार’ से इस अफसर की शिकायत कर चुके थे लेकिन तब ‘सरकार’ ने कुछ नहीं किया। अफसर ने जब दूसरे मंत्रियों की तरह ‘चाचा’ को भी उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए टका का सा जवाब दे दिया तो उनसे सहा नहीं गया।
विज्ञापन
‘चाचा’ की नाराजगी को भांपते हुए ‘सरकार’ ने तत्काल अफसर से खजाने की देखभाल का काम वापस लेने का फरमान जारी कर दिया।
अब ‘चाचा’ रौब के साथ कहते हैं कि जो हमारी बात नहीं मानेगा उसका यही हश्र होगा। घर की ‘सरकार’ होने का यही तो फायदा है।