{"_id":"a01f69d505db2aa59dc7ab961712249d","slug":"political-gossip-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीफ या तीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीफ या तीर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Jun 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौका भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का था। सूबे के एक नेता भाषण देने उठे तो लगे राजनाथ की तारीफ में कसीदे पढ़ने।
विज्ञापन
बोले, लालबहादुर शास्त्री पहले गृहमंत्री ही बने थे। बाद में वे प्रधानमंत्री बने और देश का नेतृत्व किया। राजनाथ सिंह में भी अद्भुत नेतृत्व क्षमता है।
नेताजी की बात पर तालियां बजीं। पर, राजनाथ तौलिया से माथा पोंछने लगे। बोलने आए, तो शुरुआत मोदी के गुणगान से की। बोले, मोदी की नेतृत्व क्षमता का जवाब नहीं।
हम लोग उनके नेतृत्व में देश को विकास के शिखर पर पहुंचाएंगे। मामला क्या है यह तो ऊपर वाला जाने पर माजरा जैसा दिखाई दिया, उसे देखकर लोग यही न समझ पा रहे हैं कि नेताजी ने राजनाथ की तारीफ की या तीर चलाया।
विज्ञापन