फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   political gossip

चाय की प्याली से उठा तूफान

Wed, 11 Jun 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jun 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
political gossip

मजदूरों के महकमे के वजीर ने नवाबी शहर रामपुर में चाय की चुस्की क्या ले ली, सियासी प्याली में तूफान आ गया।

विज्ञापन


शहर से जुड़े आला मिनिस्टर को यह नागवार गुजरा। उनके समर्थकों ने तत्काल इसे संभल की सियासत से जोड़ दिया।

दरअसल, संभल से चुनाव जीतने वाले तालीमी महकमे के वजीर और मजदूरों के विभाग के फक्कड़ अंदाज वाले वजीर की जोड़ी खूब चर्चित भी है और रामपुर वाले मिनिस्टर साहब का सिरदर्द भी। सरकार को अपनी अंगुलियों पर नचाने वाले मिनिस्टर साहब भला ये कैसे बर्दाश्त करते।


सो कह रहे हैं कि अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों की नजर उनके रामपुर पर है। वे उन लोगों को शह दे रहे हैं जो यूनिवर्सिटी के विरोधी हैं।

पर फक्कड़ अंदाज वाले वजीर भी पीछे हटने को तैयार नहीं। कह रहे हैं कि उन्हें नहीं मालूम था कि रामपुर जाने के लिए किसी से पासपोर्ट लेने की जरूरत है। देखना है वजीरों का यह झगड़ा किस मोड़ पर पहुंचता है?   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed