{"_id":"60d761748ebc3e2d9e7d47c5","slug":"political-gonda-desk-news-lko584275841","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटो नूरा कुश्ती के बाद भी सपाई नहीं करा पाए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटो नूरा कुश्ती के बाद भी सपाई नहीं करा पाए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। घंटों हंगामा करने के बाद भी सपाई जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी किरन यादव का पर्चा दाखिल नहीं करा सके। सपाइयों ने पुलिस व प्रशासन पर प्रत्याशी को नजरबंद करने तथा अपहरण कर पर्चा छीनने का आरोप लगाया है। कलेक्ट्रेट के पास सपाइयों ने धरना देकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की। सारे प्रयासों के बाद भी सपाई अपनी पार्टी प्रत्याशी को तय समय सीमा में नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर तक नहीं पहुंचा सके।
कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देते हुए सपा नेता व पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार रात में ही पार्टी प्रत्याशी किरन यादव को घर पर ही नजरबंद कर लिया। शनिवार सुबह तुलसीपुर एसडीएम व पुलिस किरन को गाड़ी में लेकर नामांकन कराने के लिए निकली। रास्ते में महराजगंज तराई स्थित पेट्रोल पंप पर रोक कर पुलिस गाड़ी की तलाशी लेने लगी। चेकिंग के नाम पर घंटों रोके रखा गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य, पूर्व विधायक मशहूद खां व पूर्व ब्लाक प्रमुख शफीक अहमद आदि से पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई। वहां से कड़ी सुरक्षा में निकलीं प्रत्याशी की गाड़ी दोपहर तीन बजे तक कलेक्ट्रेट नहीं पहुंच सकी। पूर्व मंत्री का आरोप था कि प्रशासन ने प्रत्याशी का अपहरण कर लिया है तथा उसका पर्चा भी छीन लिया। पार्टी प्रदेश सरकार की इस दमनकारी नीति का सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। धरने में पूर्व विधायक जगराम पासवान, अनवर महमूद, इकबाल जावेद फ्लावर, परवेज उमर, गुरुदास सरोज, ओंकार नाथ पटेल, भानू त्रिपाठी, फिरोप पप्पू तथा मुशीर खान समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नामांकन के दौरान किसी भी तरह की अराजकता न फैले इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट गेट सहित प्रमुख मार्ग पर दोपहर तीन बजे तक एसडीएम सदर अरूण कुमार गौड़, सीओ आरआर सिंह, सीओ सिटी वरुण मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी रही।
सारे आरोप हैं निराधार
सपाइयों द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे व निराधार हैं। किसी प्रत्याशी का अपहरण व पर्चा छीनने की बात कोरी अफवाह है। तय समय सीमा में कोई सपा प्रत्याशी न तो नामांकन करने पहुंचा और न ही उसने व उनके परिजन ने किसी तरह की शिकायत की है। अरुण कुमार शुक्ल, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलरामपुर