फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policemen suspend, sub inspector transfered

रिश्वत लेने वाले वायरल वीडियो के मामले में सिपाही सस्पेंड, दरोगा का हुआ स्थानान्तरण

Wed, 11 Aug 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
policemen suspend, sub inspector  transfered
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तैनात सिपाही पर महिला से 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ था। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के निर्देश पर एडीसीपी ने जांच कर मंगलवार को डीसीपी को रिपोर्ट दी। इसके बाद सिपाही अवधेश को सस्पेंड कर कर दरोगा अर्जुन सिंह का काकोरी तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला अनीता ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि 11 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने की चौकी एचसीएल के इंचार्ज अर्जुन सिंह ने फोन कर बुलाया था। उसके बाद कहा कि यदि तुम अपने भतीजे सहजराम के बेटे शिवा (16) को जेल जाने से बचना चाहती हो तो इसके बदले में रुपये की व्यवस्था करनी होगी। दरोगा ने यह भी कहा कि इस रकम में मेरे अलावा मेरे अधीनस्थ सिपाही अवधेश व थाना प्रभारी का भी हिस्सा शामिल होगा। इसलिए इसकी व्यवस्था करके सिपाही अवधेश को दे दो। अनीता का कहना था कि उसने उसी दिन 40 हजार रुपये सिपाही अवधेश को सौंप दिए। इसके बाद सिपाही और रकम मांगने लगा। बातचीत का वीडियो वायरल होने पर जांच के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed