Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Policemen indecent with soldier in Hardoi, resigns

बहराइच में सिपाही के साथ पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता, दिया इस्तीफा

Mon, 24 May 2021 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 May 2021 09:42 PM IST
सार

बहन की शादी के लिए सामान लेते समय पुलिसकर्मियों द्वारा की गई अभद्रता से आहत होकर सिपाही ने एसपी को त्याग पत्र भेजा है।

विज्ञापन
Policemen indecent with soldier in Hardoi, resigns
पुलिस

विस्तार

विशेश्वरगंज थाने में तैनात सिपाही के साथ हरदोई जिले में बहन की शादी के लिए सामान लेते समय पुलिसकर्मियों द्वारा की गई अभद्रता से आहत होकर सिपाही ने एसपी को त्याग पत्र भेजा है। सिपाही के त्यागपत्र देने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने सिपाही के त्यागपत्र को हरदोई के एसपी को भेजकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाने में २०१६ बैच के सिपाही रामवीर पाल की तैनाती है। वह 10 मई को अवकाश लेकर अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए  हरदोई गया हुआ था। आरोप है कि वह पिहानी चुंगी हरदोई में स्थित एक किराने की दुकान से 16 मई को सामान लेकर घर जाने के लिए रिक्शे पर सामान रख रहे थे। आरोप है कि सामान रखते समय ही वहां पर तैनात दीवान प्रमोद कुमार व लक्ष्मण सिंह चंदेल आए और रिक्शाचालक को पीटने लगे।
विज्ञापन


सिपाही का कहना है कि परिचय देने के बाद भी दीवान व अन्य पुलिसकर्मी परिवार के सामने गाली देने लगे। जिससे मन को काफी आहत हुआ। परिवार के सामने हुए अपमान से आहत होकर सिपाही ने २२ मई को एसपी बहराइच सुजाता सिंह को अपना त्याग पत्र भेज दिया। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि हरदोई एसपी को प्रकरण संज्ञान में डाल दिया गया है। उनसे जांच कराने के बाद दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed