फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Policeman sacked for posting video alleging corruption

Lucknow News: वीडियो पोस्ट कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला सिपाही बर्खास्त

Mon, 29 Jun 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Policeman sacked for posting video alleging corruption
लखनऊ। पुलिस लाइन के अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। सुनील ने पुलिस लाइन के गणना प्रभारी, आरआई और अन्य अफसरों पर वसूली के आरोप लगाए थे। यह कार्रवाई विभागीय जांच में उन्हें दोषी पाए जाने के बाद की गई है।
विज्ञापन


लखनऊ पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, सात मई 2026 को सुनील ने वीडियो जारी किया था। मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई थी। समिति ने संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच समिति ने पाया कि सुनील ने वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध निराधार आरोप सार्वजनिक रूप से प्रसारित कर विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। बिना अनुमति सोशल मीडिया का उपयोग कर उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के नियम 3, 6, 7 एवं 27 व उत्तर प्रदेश वर्दी विनियम का उल्लंघन किया गया। इन सभी साक्ष्यों के आधार पर सुनील के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



ड्यूटी के नाम पर वसूली का लगाया था आरोप
सुनील ने लगातार कई वीडियो जारी कर पुलिस लाइन के गणना प्रभारी और आरआई पर ड्यूटी के नाम पर प्रति जवान दो हजार रुपये वसूलने के आरोप लगाए थे। वीडियो से महकमे में हड़कंप मच गया था। सुनील मूलरूप से अमेठी के गौरीगंज के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी भी सिपाही हैं और रायबरेली में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बर्खास्तगी के बाद बोले सुनील...अधिकारियों से शिकवा नहीं
बर्खास्तगी के बाद सुनील ने एक और वीडियो जारी किया। कहा कि उन्हें पुलिस विभाग के अफसरों से गिला शिकवा नहीं है। मैंने पहले ही कहा था कि मेरा निलंबन होगा, बर्खास्तगी होगी। आने वाले समय में मुझ पर एफआईआर भी दर्ज होगी। मैं बताना चाहता हूं कि मैं ऐसा कोई कृत्य नहीं करूंगा, जिससे समाज के लोगों को दुखी होना पड़े। सुनील ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed