{"_id":"5fc550978ebc3e9b9242137c","slug":"policeman-give-threat-after-refuse-leave-on-mother-s-terahvi-lko-city-news-lko552578887","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी नहीं मिलने पर सिपाही ने दी आत्मदाह की धमकी, वीडियो वायरल, ये था पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छुट्टी नहीं मिलने पर सिपाही ने दी आत्मदाह की धमकी, वीडियो वायरल, ये था पूरा मामला
Tue, 01 Dec 2020 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
यूपी 112 सेवा में तैनात सिपाही जयप्रकाश सरोज का छुट्टी न देने पर आत्मदाह की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिपाही ने बताया कि उसकी मां का बीते दिनों निधन हो गया था। उसने तेरहवीं के लिए अवकाश का आवेदन किया लेकिन छुट्टी मंजूर नहीं की गई।
विज्ञापन
सोमवार को वह पुलिस आयुक्त कार्यालय गया जहां तैनात एक दरोगा ने उसे छुट्टी देने से इनकार कर दिया। इससे आहत सिपाही ने आत्मदाह की धमकी का वीडियो बना डाला। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त ने सिपाही को एक माह का अवकाश दे दिया है।
विज्ञापन