{"_id":"622cff1001597a281a713261","slug":"policeman-beat-a-student-lucknow-news-lko621530216","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने छात्र को पीटा, सीज की बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने छात्र को पीटा, सीज की बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाइक की नंबर प्लेट टूटी होने पर शनिवार को सरोजनीनगर थाने के एक दरोगा ने स्नातक छात्र को थाने ले जाकर पीटा और बाइक सीज कर दी। पीड़ित का आरोप है कि बाइक के पूरे कागजात दिखाने के बावजूद दरोगा ने उससे पैसे मांगे और मना करने पर इस तरह की करतूत की। पीड़ित ने डीसीपी (सेंट्रल) से आरोपी दरोगा की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
राजाजीपुरम निवासी आशीष शुक्ल सरोजनीनगर के पिपरसंड रोड स्थित स्टडी हॉल कॉलेज से स्नातक कर रहे हैं। शनिवार सुबह 10:30 बजे आशीष कॉलेज जाते वक्त सरोजनीनगर में पंप पर पेट्रोल ले रहे थे। तभी सरोजनीनगर थाने के एक दरोगा ने उनकी बाइक की नंबर प्लेट टूटी देख पूछताछ की। आशीष के मुताबिक, उन्होंने बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस व ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया और तत्काल नंबर प्लेट ठीक कराने की बात कही। इसके बावजूद दरोगा ने उनसे तीन हजार रुपये की मांग की। मना करने पर थाने ले जाकर बाइक सीज कर दी।
आशीष के मुताबिक, उन्होंने सरोजनीगनर इंस्पेक्टर से शिकायत की तो उनके कमरे से निकलते ही दरोगा ने थाना परिसर में ही जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित आशीष ने डीसीपी (सेंट्रल) अपर्णा रजत कौशिक से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छात्र की शिकायत की जांच कराई जा रही है। आरोपी दरोगा के दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।