{"_id":"5ae8c2af4f1c1b9e098b79b7","slug":"police-verification-for-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एप के जरिये कराएं पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरीफिकेशन, अफसरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एप के जरिये कराएं पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरीफिकेशन, अफसरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस सत्यापन अब ‘एम पासपोर्ट पुलिस एप’ से होगा। पुलिस को भी अपनी सत्यापन रिपोर्ट इसी एप के जरिए लगानी होगी। इसके लिए सभी थानों को प्रशिक्षित किया जाएगा और एप के इस्तेमाल का तरीका बताया जाएगा।
विज्ञापन
डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों को लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के अधिकारी प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस कर्मी अपने-अपने जिलों के थानों में संबंधित पुलिस कर्मियों को एप के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे निश्चित रूप से पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर आने वाली शिकायतों में कमी आएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन