'खाकी' ने की अपहरण की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्दीधारियों ने एक हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर पुरबिया एक्सप्रेस में धावा बोलकर बस्ती निवासी एक यात्री को चारबाग स्टेशन पर अगवा कर लिया।
उसे धमकाते हुए स्टेशन के बाहर तक ले आए। यात्री के शोर पर जीआरपी दौड़ी तो दोनों वर्दीधारी कार से भाग खड़े हुए, जबकि हिस्ट्रीशीटर हत्थे चढ़ गया।
पढ़ें- इस ठग ने थानेदारों को बनाया अपना शिकार
पूछताछ में सामने आया है कि कार फैजाबाद के तारून के बसपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह की थी। आरोपियों की तलाश में जीआरपी की स्पेशल टीम फैजाबाद गई है।
पुरबिया एक्सप्रेस से सुनील और उनका रिश्तेदार अजय दिल्ली से बस्ती जा रहे थे। दोनों एस-10 बोगी में सवार थे। ट्रेन सुबह करीब पांच बजे चारबाग स्टेशन पहुंची। अजय और सुनील सहित बोगी के अधिकांश यात्री सो रहे थे।
पढ़ें- सलीम की होगी नामजदगी, दिल्ली पुलिस भी फंसेगी
बताया जा रहा है कि इसी बीच दो वर्दीधारियों के साथ फैजाबाद का हिस्ट्रीशीटर सुमित शर्मा आया। तीनों ने सुनील की कॉलर पकड़ ली और कहा कि साहब बुला रहे हैं।
सुमित ने सुनील का बैग उठा लिया और खींचते हुए स्टेशन के बाहर ले गया। यहां टाटा सफारी कार यूपी 32 पी 9797 में सुनील को जबरन बैठाने लगे तो उसने शोर मचाया।
शोर सुनकर जीआरपी बूथ पर खड़े जवान दौड़े तो दोनों वर्दीधारी कार से भाग निकले जबकि सुमित शर्मा हत्थे चढ़ गया। जीआरपी सुमित से पूछताछ कर रही है। दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करने वाले सुनील का अपहरण करने की क्यों कोशिश की गई इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रहा।
जिला कारागार के हैं वर्दीधारी
पूछताछ के दौरान सुमित ने वर्दीधारियों का नाम ब्रजलाल सिंह और लालजी वर्मा बताया है। दोनों जिला कारागार के सुरक्षाकर्मी बताए जा रहे हैं। हालांकि दोनों का ताल्लुक किस कारागार से है इसका खुलासा नहीं हो सका।
ब्लॉक प्रमुख का खास है सुमित
ब्लॉक प्रमुख प्रमोद पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपी बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का चचेरा भाई बताया जा रहा है। सुमित प्रमोद का खास है।
बताया जा रहा है कि पीएसी से बर्खास्त प्रमोद के खिलाफ भी फैजाबाद में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुमित ने बताया कि अपहरण के बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे।