फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police training institute will be established in sultanpur and jalaun

प्रदेश को जल्द मिलेंगे सुल्तानपुर और जालौन में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल

Fri, 09 Nov 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Nov 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
police training institute will be established in sultanpur and jalaun
डेमो पिक्चर

नए रिक्रूट्स को ट्रेनिंग देने के लिए सुल्तानपुर और जालौन में जल्द ही पुलिस ट्रेनिंग स्कूल तैयार किया जाएगा। इसके लिए काम युद्घ स्तर पर चल रहा है। प्रशिक्षण निदेशालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन दोनों ट्रेनिंग स्कूलों के उद्घाटन के लिए जल्द ही तिथि तय की जाएगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि सुल्तानपुर में 800 की क्षमता का एक ट्रेनिंग स्टकूल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पिछले दिनों एक करोड़ 17 लाख रुपये की ट्रेनिंग स्कूल के लिए अलग अलग मदों में जारी की गई है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर में बन रहे ट्रेनिंग स्कूल के लिए कुल 11.37 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसी तरह जालौन में भी एक ट्रेनिंग स्कूल तैयार किया जा रहा है। यहां डेढ़ सौ एकड़ में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी है। इसके लिए जमीन की खरीद पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल प्रदेश में 11 प्रशिक्षण विद्यालय व प्रशिक्षण केंद्र हैं। नई भर्तियों के समय लगभग हर जिले में एक अस्थाई ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाए जाते हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में रिक्रूट्स को प्रशिक्षित करने की क्षमता 6793 है। आने वाले दिनों में सरकार का इसे दो गुना करने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed