फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police took BJP leader in arrest after clash in bijnaur.

Lucknow: भाजपा नेता व पुलिस में विवाद होने पर स्थानीय दुकानदारों ने किया हंगामा, हिरासत में नेता

Sun, 28 Aug 2022 01:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Aug 2022 01:37 PM IST
सार

भाजपा नेता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए पिटाई किए जाने की बात कही है। इस पर दुकानदारों ने हंगामा किया। भाजपा नेता को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Police took BJP leader in arrest after clash in bijnaur.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजनौर पुलिस का शनिवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोलू लोधी से विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिस ने भाजपा नेता को दुकान से निकाल कर पीट दिया। इस पर स्थानीय दुकानदारों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता गोलू लोधी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


बिजनौर गांव के मलाही खेड़ा निवासी गोलू लोधी की दुकान थाने के ठीक पीछे लोधी मार्केट में लोधी लोहा भंडार के नाम से है। जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब नौ बजे गोलू अपनी दुकान पर साथी प्रमोद तोमर व नितिन यादव के साथ बैठे हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान बगल की मोबाइल दुकान में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। इस पर थाने से सिपाही शिवम चौधरी अपने साथी सिपाहियों के साथ दुकान पर पहुंचे और गाने बंद करने के लिए कहा। गाना बंद करने के बाद भी पुलिसकर्मी दुकानदार को गालियां देते रहे। भाजपा नेता का आरोप है कि इसका विरोध करने पर सिपाही उन्हें दुकान से घसीटते हुए थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, गोलू व उनके साथी प्रमोद व नितिन की पिटाई भी की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई है। इसके चलते तीनों लोगों को थाने पर बैठाया गया। वहीं, स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि अभी हाल ही में स्थानीय पुलिस ने एक युवक की पिटाई की थी। इसके चलते युवक मरणासन्न स्थिति पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed