फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police strict on eid

ईद पर रहेगी पुलिस की सख्ती, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा अनिवार्य

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
police strict on eid
लखनऊ। ईद को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। रविवार को पूरे दिन पुराने लखनऊ में मस्जिदों के इमाम की तरफ से अपने घरों में नमाज पढ़ने की अपील की जा रही थी। वहीं, पुलिस ने साफ कर दिया कि मस्जिद में भीड़ नहीं जुटेगी और न ही लोग जमात में नमाज अदा करेंगे। सख्त निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, देर शाम जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के मुताबिक, सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ के सभी थाने पर तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट रहेंगे। पूरे दिन टुकड़ियों में फोर्स गश्त करती रहेगी। मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी दशा में मस्जिद में भीड़ नहीं जुटने पाएगी और न ही वहां जमात में नमाज अदा की जाएगी। पश्चिमी लखनऊ में 6 कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के अलावा डेढ़ सौ अतिरिक्त पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए हैं। वहीं, पुलिस टीम ने पश्चिमी लखनऊ सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों का रविवार शाम को भ्रमण किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed