फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police strict in night curfew

हजरतगंज व 1090 पर दिनभर रही भीड़भाड़, नाइट कर्फ्यू में सख्ती, खदेड़े गए हुड़दंगी

Sat, 01 Jan 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police strict in night curfew
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते 31 दिसंबर की रात पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रही। कहीं भीड़ न जुटने पाए, इसके लिए नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया गया।
विज्ञापन

ऐसे में रात 11 बजते ही हजरतगंज, गोमतीनगर, चौक, आलमबाग, भूतनाथ आदि इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, लेकिन विभूतिखंड में समिट बिल्डिंग के आसपास वाहनों का जमावड़ा कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। देर रात तक सड़कों पर मुस्तैद पुलिसकर्मी वाहनों पर निकल रहे युवाओं को डांट-फटकार कर भगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर हजरतगंज, भूतनाथ, गोमतीनगर के पत्रकारपुरम, विभूतिखंड व अन्य पॉश इलाकों के रेस्टोरेंट व खानपान की दुकानों पर दिनभर भीड़भाड़ दिखी।
एहतियात के तौर पर पुलिस दिनभर प्रमुख बाजारों में मुस्तैद रही। रात करीब दस बजे से पुलिस ने बाजारों में एनाउंसमेंट करके लोगों को नाइट कर्फ्यू की जानकारी देकर तत्काल घर लौटने की अपील शुरू कर दी।
हजरतगंज में डीसीपी (सेंट्रल) अपर्णा गौतम, एसीपी अखिलेश सिंह व इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल ने पैदल भ्रमण करते हुए एनाउंसमेंट करके लोगों से घर जाने की अपील की।
प्रमुख तिराहों व चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। इससे कुछ देर में ही हजरतगंज में सन्नाटा पसर गया। इसी तरह भूतनाथ, कपूरथला, आलमबाग, चौक आदि इलाकों में भी सन्नाटा पसर गया।
1090 चौराहों पर भी रात करीब 11 बजे दर्जनों चौपहिया वाहनों में सवार सैकड़ों लोग जुटे थे। कुछ लड़के वाहनों में तेज आवाज में गाने बजाते हुए झूमने लगे तो कुछ कार की छत पर खड़े होकर डांस तक करने लगे। हालांकि, पुलिस ने यहां भी सख्ती बरती और चंद मिनट में 1090 चौराहा खाली करा दिया।
वहीं, पार्टियों पर रोक के बावजूद लाउंज का हब मानी जाने वाली विभूतिखंड इलाके की समिट बिल्डिंग के आसपास युवाओं का जमावड़ा रहा।
गोमतीनगर के कई रेस्टोरेंट, आशियाना के एक बड़े लाउंज, कुर्सी रोड के एक रिसोर्ट समेत करीब 20 जगह पार्टी आयोजित हुईं। हालांकि रात 11 बजे से पहले इन सभी जगह आयोजकों ने पार्टियां बंद कर दीं।
मगर विभूतिखंड में समिट बिल्डिंग के बाहर भीड़ कम नहीं हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां फटकार करके भीड़ को खदेड़ दिया। देर रात तक यहां चौपहिया वाहनों से लड़के-लड़कियों का आना जारी था, जिन्हें पुलिसकर्मी वहां से खदेड़ रहे थे।
शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान
31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर भी पुलिस ने सख्ती बरती। हजरतगंज, आईटी चौराहा, गोमतीनगर, अलीगंज के कपूरथला और आलमबाग इलाके में पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की और करीब सौ लोगों का चालान किया।
कोविड प्रोटोकॉल के बीच मनाया जश्न
कोविड के बढ़ते खतरे के बीच लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। जैसे जैसे 2021 के अलविदा कहने का वक्त करीब आता गया। पुलिस व प्रशासन लोगों के फेवरेट हॉटस्पॉट 1090, मरीन ड्राइव, हजरतगंज समेत अन्य जगहों पर सक्रिय हो गए। हजरतगंज समेत अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने फुट मार्च कर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से अनाउंस कर हर हाल में रात 11 बजे तक लोगों को अपने अपने घर पहुंचने के निर्देश दिए। कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग पुलिस व प्रशासन की नजर बचाते हुए 1090 व मरीन ड्राइव पहुंचे जरूर लेकिन वहां से भी पुलिस बल ने उन्हें समझा बुझा कर खाली करा दिया। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत रात 11 बजे के बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी आवागमन की छूट नहीं है।

नशे में धुत युवती का हंगामा
विभूतिखंड में समिट बिल्डिंग के बाहर से लोगों को खदेड़ने पर नशे में धुत एक युवती भड़क गई। वह कार की छत पर चढ़कर हंगामा करने लगी। आते-जाते लोगों के साथ ही वो पुलिसकर्मियों को भी अपशब्द बोल रही थी। कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को कार की छत से खींचकर उतारा। फिर युवती के साथी उसे लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed