{"_id":"62d3e54f303ec1634f614c19","slug":"police-stopped-people-for-protesting-lulu-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lulu Mall: बायकॉट लुलु मॉल स्टीकर लगी गाड़ी 1090 पर रोकी, मॉल प्रबंधन ने जारी किया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lulu Mall: बायकॉट लुलु मॉल स्टीकर लगी गाड़ी 1090 पर रोकी, मॉल प्रबंधन ने जारी किया बयान
Sun, 17 Jul 2022 05:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Jul 2022 05:37 PM IST
सार
लुलु मॉल का विरोध करने जा रहे लोगों को पुलिस ने 1090 चौराहे पर रोका और उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुलु मॉल के विरोध में रविवार को करणी सेना के सदस्य गाड़ी पर बायकॉट लुलु मॉल का स्टीकर लगा कर जा रहे थे। सूचना मिलते ही एसीपी हजरतगंज व गोमतीनगर मौके 1090 चौराहे पर पहुंचे। गाड़ी को रुकवाकर सभी को समझाया और वापस भेजा।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करणी सेना के सदस्य ध्रुव सिंह के नेतृत्व में जा रहे करीब 12 पदाधिकारी तीन गाड़ियों से लुलु मॉल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सभी ने अपनी गाड़ियों में बायकॉट लुलु मॉल का स्टीकर लगा रखा था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह व एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और उनमें हल्की झड़प हुई लेकिन उन्हें समझा कर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
लुलु मॉल पर उठे विवाद के बाद प्रबंधन ने इस पर बयान जारी किया है। क्षेत्रीय निदेशक की तरफ से कहा गया है हमारे यहां जितने भी कर्मचारी हैं। उसमें 80 प्रतिशत से अधिक हिंदू, बाकी मुस्लिम, ईसाई व अन्य वर्गों के लोग हैं। प्रार्थना एवं नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ माल प्रबंधन ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में प्रतिष्ठान को बदनाम करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।