फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police stopped an interfaith marriage in lucknow

हिंदू युवती की मुस्लिम युवक से हो रही थी शादी, पुलिस ने रुकवाई, जानें- वजह

Thu, 03 Dec 2020 11:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Dec 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
police stopped an interfaith marriage in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : BBC
लखनऊ के पारा में बुधवार शाम धर्म परिवर्तन के बगैर हिंदू युवती की मुस्लिम युवक से हो रही शादी पुलिस ने रुकवा दी। हालांकि, युवक-युवती व परिजन ने सहमति से विवाह होने की बात कही, लेकिन पुलिस नहीं मानी। 
विज्ञापन


यूपी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश का हवाला देते हुए दोनों को डीएम से धर्म परिवर्तन की अनुमति लेने के लिए कहा गया। धर्म परिवर्तन अध्यादेश के प्राविधान समझाने के बाद परिजन इस पर तैयार हुए और पुलिस को लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन


हिंदू-मुस्लिम के विवाह पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि पारा के नरपतखेड़ा डूडा कॉलोनी निवासी वाहन चालक विजय गुप्ता की बेटी रैना वहीं के निजी अस्पताल के कर्मचारी आदिल से शादी कर रही थी। समारोह विजय गुप्ता के घर होना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शादी रोकने को कहा तो मचा हड़कंप

police stopped an interfaith marriage in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा मो. यासिर खान और अखिल भारतीय हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने पुलिस को धर्मांतरण बगैर शादी होने की जानकारी दी। मो. खान ने कहा उन्हें शादी से एतराज नहीं है, पर नए कानून का पालन करना सबका कर्तव्य है।

ऐसा न होने पर कोई भी घटना हो सकती है। उन्होंने शादी समारोह तत्काल स्थगित कर नवीन कानून व्यवस्था के आधार पर ही समारोह संपन्न कराने के लिए कहा तो बृजेश शुक्ला ने पुलिस से तत्काल शादी रुकवाने की मांग की।

शाम करीब चार बजे इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर शादी रोकने को कहा तो हड़कंप मच गया। विजय ने बताया कि उस वक्त आदिल बरात लेकर आने वाला था। शादी रुकवाने की वजह पूछने पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कानून के बारे में बताया।

खाना खाकर लौट गए मेहमान

police stopped an interfaith marriage in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत भी पहुंच गए और कानून के जानकारों को प्रकरण बताते हुए सलाह ली। जानकारों ने बताया कि शादी के लिए युवक या युवती में किसी एक को धर्म बदलना होगा। इसके लिए डीएम कार्यालय में दो महीने पहले आवेदन करना होगा। डीएम नोटिफिकेशन जारी करेंगे, इसके बाद युवक-युवती विवाह कर सकते हैं। इस पर दोनों धर्म बदलने को तैयार हो गए। 

विजय ने बताया कि रैना उसकी सौतेली बेटी है, लेकिन उसकी शादी को कसर नहीं रखी थी। कुछ महीनों से चोट के चलते वह काम नहीं कर रहा। ऐसे में रिश्तेदारों से रुपये लेकर शादी का इंतजाम किया था। उन्होंने मेहमानों को खाना खिलाकर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed