फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police stations are center of anarchy in Uttar Pradesh says Akhilesh yadav.

यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में कानून व्यवस्था जमींदोज, पुलिस थाने बने अराजकता के केंद्र

Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा राज में पुलिस थाने अराजकता के केंद्र बन गए हैं। सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है।

विज्ञापन
Police stations are center of anarchy in Uttar Pradesh says Akhilesh yadav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को ही जमींदोज कर दिया है। यूपी बहन-बेटियों के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश बन गया है। भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि कानून व्यवस्था का झूठा प्रचार करके मुख्यमंत्री जनता को अब नहीं बहका सकेंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के कैंट इलाके में सरेआम महिला की चेन लूट ली गई। उन्हीं बदमाशों ने एक घंटे बाद कोतवाली में मोबाइल छीना, लेकिन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही कानपुर में पुलिस बिना एफआईआर मां-बेटी को उठा लाई और थाने में रात में पूछताछ के बहाने प्रताड़ित किया, जिससे परेशान महिला में खुदकुशी कर ली। यही हाल अन्य जिलों का भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। पुलिस थाने अराजकता के केंद्र बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामलों में यूपी अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री को जगह-जगह जाकर भाषण देने का शौक है। वे प्रशासन पर लगाम कसने में विफल साबित है। फर्जी मुकदमों और फर्जी एनकाउंटरों में भाजपा सरकार रिकॉर्ड बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed