{"_id":"5cc2f41dbdec225f58274b40","slug":"police-seized-a-illegal-rifle-factory-during-a-raid-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच : पुलिस की रेड में पकड़ी गई अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच : पुलिस की रेड में पकड़ी गई अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार
Fri, 26 Apr 2019 05:35 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 26 Apr 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंकाओं को देखते हुए पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बहराइच के नानपारा के भदवारा गांव में छापेमारी की। इस दौरान वहां से अवैध असलहों की फैक्ट्री पकड़ी है।
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही पांच बने हुए असलहे बरामद किए गए हैं। जबकि भारी संख्या में अधबने असलहे और करतूस भी बरामद किए गए हैं। मौके से असलहे बनाने के उपकरण और भट्ठी भी मिली है।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि नानपारा पुलिस ने भदवारा गांव में दबिश देकर असलहा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कर मौके पर ही तीन अभियुक्त बाबादीन पुत्र मुमताज, सुरेश उर्फ गोबरे पुत्र मेवालाल और सावितराम पुत्र रामदुलारे सोनकर को निर्मित असलहे व असलहे बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।

Trending Videos
अभियुक्त के पास यह हुई बरामदगी
- पूर्ण निर्मित 4 देशी तंमचा 12 बोर
- 1 देशी बोर तमंचा 315 बोर
- एक देशी तमंचा 12 बोर अर्द्ध निर्मित
- तीन खोखा कारतुस व चार जिंदा कारतुस 12 बोर
- एक कारतूस 315 बोर एक भट्ठी
- एक आरी, एक हथौड़ी
- एक रेती
- एक छिनी
- एक लोहे की निहाई
- 5 स्प्रिंग
- 4 कटी नाल 12 बोर, एक अद्धी 12 बोर