{"_id":"60bbdfbc8ebc3e9a1d20a59a","slug":"police-searching-proof-against-ex-mla-lko-city-news-lko581154838","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के खिलाफ सुबूत जुटा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के खिलाफ सुबूत जुटा रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आलमबाग इलाके में अजंता अस्पताल के सामने पिछले साल जुलाई में खुद पर फायरिंग कराने वाले हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र कालिया के बयान के बाद पुलिस ने पूर्व सपा विधायक अभय सिंह को साजिश रचने का आरोपी बनाया है। अब कालिया के बयानों की सत्यता परखने के लिए पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस अब अभय के खिलाफ इस मामले में और साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस अब इस मामले में पिछले साल गिरफ्तार चार लोगों को भी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं इस मामले में फरार दो शूटरों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस दोनों की कुंडली खंगाल रही है।
हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया ने 13 जुलाई को आलमबाग कोतवाली में खुद पर हमला करवाया था। कालिया ने मुकदमा दर्ज कराया था कि अजंता अस्पताल के पास उस पर कुछ लोगों ने फायरिंग की जिसमें वह बच गया। वहीं उसका निजी गनर रूप कुमार घायल हो गया। कालिया ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया था। सीसीटीवी फुटेज में हकीकत सामने गई। इस मामले में 10 अगस्त 2020 को चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा किया था। वहीं एक जून 2021 से तीन जून के बीच मुख्य आरोपी सुरेन्द्र कालिया को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था जिसमें उसने कई राज उगले। पुलिस के पड़ताल की दिशा ही बदल गई। कालिया ने पुलिस अफसरों से कहा कि उसने यह सब कुछ अभय सिंह के कहने पर हमला करवाया और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फंसाया। अभय सिंह के जरिए मुख्तार की शह पर ही वह कोलकाता गया और फिर उसकी नाटकीय गिरफ्तारी हुई।