फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police recruitment of 1.37 lakh people in three and a half years

साढ़े तीन साल में पुलिस महकमे में 1.37 लाख लोगों की हुई भर्ती

Thu, 12 Nov 2020 09:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment of 1.37 lakh people in three and a half years
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से अब तक पुलिस विभाग में 137640 पुलिस कर्मियों की भर्ती हुई जबकि पहले से नौकरी कर रहे लगभग 39848 पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यह भर्तियां सिपाही से लेकर दरोगा तक के पदों पर की गई हैं। जो 137640 पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई है उसमें सबसे बड़ी संख्या आरक्षियों की है।
विज्ञापन


साढ़े तीन साल में 127980 आरक्षियों की भर्ती हुई। इसमें नागरिक पुलिस में 86332 सिपाहियों की भर्ती हुई जबकि पीएसी में 41648 सिपाहियों की भर्ती हुई। इसमें 16788 महिला सिपाही शामिल हैं। इसके अलावा 4244 सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई। इसके अलावा प्लाटून कमांडर, फायरमैन, लिपिक, एफएसओ जैसे पदों पर भी बीते साढ़े तीन सालों में भर्तियां हुईं। राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बीते साढ़े तीन साल में 39848 पुलिस कर्मियों को प्रोन्नति दी गई। इसमें आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिस कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में होंगी 18912 पदों पर भर्ती
राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि फिलहाल 18912 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। इसमें नागरिक पुलिस के उप निरीक्षक, पीएसी में प्लाटून कमांडर और फायर द्वितीय आफिसर के कुल 9534 पद शामिल हैं। इसके अलावा जेल वार्डर, फायरमैन और घुड़सवार के 5805 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जबकि रेडियो शाखा से जुड़े विभिन्न पदों पर 2244 और कार्यालय के पुलिस कर्मियों के  कुल 1329 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed