{"_id":"5bf061babdec2269bb420c64","slug":"police-recruitment-application-start-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती : 49568 पदों के लिए कल से करें आवेदन, हेल्पडेस्क की भी शुरू हुई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती : 49568 पदों के लिए कल से करें आवेदन, हेल्पडेस्क की भी शुरू हुई सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही के 49568 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। पहली बार अभ्यर्थियों की दिक्कतों के निराकरण के लिए हेल्पडेस्क की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर एक लिंक अपलोड की गई है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने जनवरी में निकली सिपाही भर्ती के लिए आवेदन किया था उन्हें भी इस भर्ती में आवेदन का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
कल से शुरू हो रही भर्ती प्रक्रिया के लिए इस बार सिर्फ 20 दिन का समय दिया गया है। जबकि जनवरी में निकली 41520 पदों की भर्ती के लिए 30 दिन का समय दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया में हुए विलंब से अभ्यर्थियों को कम समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बोर्ड का तर्क है कि उसे समय से परीक्षा भी करानी है, इसलिए 20 दिन पर्याप्त हैं। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इस बार करीब 30 लाख अभ्यर्थी आवेदन करेंगे। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने जनवरी में सिपाही भर्ती के लिए आवेदन किया था वह इस भर्ती में भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
चूंकि पिछली भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है और उसका परिणाम 15 दिसंबर तक घोषित होने की संभावना है। ऐसे में जो अभ्यर्थी जनवरी में निकली भर्ती प्रक्रिया में क्वालिफाई नहीं कर पाएंगे उनके पास एक मौका और हो जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी ने दोनों परीक्षाओं में आवेदन कर दिया और पहली भर्ती में ही उसका चयन हो गया तो वह दूसरी भर्ती प्रक्रिया से खुद को अलग कर सकता है। हालांकि दूसरी भर्ती के लिए जमा की गई फीस वापस नहीं होगी।
वहीं, अक्तूबर में निकली भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 8 दिसंबर तक ही लिए जाएंगे। बता दें कि सिविल पुलिस में 31,360 व पीएसी में 18,208 भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाला था और सोमवार से उसके लिए आवेदन मांगे हैं। इस बार महिला और पुरुष नागरिक पुलिस के लिए अलग से विज्ञापन नहीं जारी किया गया है। इसके लिए पूर्व में ही नियमावली में संशोधन हो गया।