{"_id":"6ad67bccadab1fd4570fabb4","slug":"police-reached-raebareli-in-search-of-model-shraddha-questioned-her-father-and-stepmother-for-an-hour-and-a-half-lucknow-news-c-13-lko1070-1974656-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मॉडल श्रद्धा की तलाश में रायबरेली पहुंची पुलिस, पिता और सौतेली मां से डेढ़ घंटे की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मॉडल श्रद्धा की तलाश में रायबरेली पहुंची पुलिस, पिता और सौतेली मां से डेढ़ घंटे की पूछताछ
Tue, 20 Oct 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा दुबे।
लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम सोमवार दोपहर रायबरेली स्थित उसके घर रामजीपुरम पहुंची। टीम ने श्रद्धा के पिता एसपी दुबे और सौतेली मां से बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की।
पुलिस ने श्रद्धा के करीबियों और मददगारों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ यह भी पूछा कि वह आखिरी बार घर कब आई थी और परिजनों की उससे आखिरी बार कब बात हुई थी। इसके बाद आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई जानकारी नहीं दी।
शिवा की मां बोलीं- शातिर दिमाग है श्रद्धा, जल्द हो गिरफ्तारी
शिवा की मां और अलीगंज निवासी रंजना ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि उनका कहना है कि श्रद्धा काफी शातिर दिमाग है। पहले उन्हें लगा था कि वह नेपाल में है, जहां से उसे पकड़ना मुश्किल होगा। लेकिन रविवार को एक मीडिया संस्थान को दिए गए उसके इंटरव्यू के बाद सवाल उठता है कि जब मीडिया उस तक पहुंच सकती है तो पुलिस क्यों नहीं।
विज्ञापन
खुद को बचाने के लिए वीडियो जारी कर रही है श्रद्धा
रंजना का आरोप है कि श्रद्धा खुद को बचाने के लिए वीडियो जारी कर रही है। शिवा अपने दोनों मोबाइल में दिनभर की घटनाएं दर्ज करता था लेकिन उसके फोन अब तक नहीं मिले हैं। रंजना ने आरोप लगाया कि श्रद्धा उनके बेटे को ब्लैकमेल करती थी और साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी।
15 दिन पहले ही हुई थी श्रद्धा से मुलाकात
रंजना के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में उनकी श्रद्धा से मुलाकात हुई थी। बेटे की दोस्त होने के नाते उन्होंने श्रद्धा से उसकी आईडी भी मांगी थी। शिवा पर कर्ज होने की बात पर उन्होंने कहा कि वह व्यवसायी हैं और उनके यहां लेनदेन होता रहता है।
दो घंटे तक बहकाने का आरोप
रंजना का दावा है कि शिवा की मौत के बाद श्रद्धा करीब दो घंटे तक उन्हें इधर-उधर की बातें करके बहकाती रही। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर श्रद्धा निर्दोष है तो वह भाग क्यों गई। रंजना के मुताबिक, श्रद्धा घायल शिवा को पहले एक निजी अस्पताल और फिर लोहिया अस्पताल ले जाने की बात कह रही थी। वह लोहिया अस्पताल पहुंचीं तो श्रद्धा वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर बुलाया गया लेकिन वहां पहुंचने तक आरोपी जा चुके थे।
मददगारों की सूची तैयार कर रही पुलिस
श्रद्धा दुबे के मददगारों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पांच नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है। जिन लोगों को चिह्नित किया गया है, उनकी काॅल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट की छानबीन की जा रही है। चर्चा है कि पुलिस बेहद गोपनीय तरीके से आने वाले समय में चिह्नित मददगारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ठिकाने बदल रही श्रद्धा, पुलिस को नहीं लग रही भनक
पुलिस का मानना है कि श्रद्धा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही है। उसकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचने से पहले ही उसे भनक लग जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, शनिवार रात लखनऊ पहुंचने के बाद वह कहां ठहरी थी, इसकी जानकारी पुलिस को अब तक नहीं मिल सकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा के सदर इलाके में मिली है। उसकी तलाश में लखनऊ पुलिस की एक टीम आगरा भेजी गई है। साथ ही लखनऊ से आगरा के बीच पड़ने वाले टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आगरा पुलिस से भी मदद मांगी गई है।
अधिकारियों ने साधी चुप्पी, तलाश जारी होने का दोहराया जवाब
श्रद्धा, रश्मि और दानिश की तलाश को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। डीसीपी मध्य ने वही रटा-रटाया जवाब दोहराया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं। सोमवार दोपहर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, जेसीपी एलओ बबलू कुमार और डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने गोपनीय बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की रणनीति पर चर्चा की।