फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police raided on places of people of mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी समेत कई अपराधियों के खिलाफ महाअभियान, 48 टीमों ने 42 जगह छापे मारे, 11 कुख्यात गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2020 04:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Sep 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
police raided on places of people of mukhtar ansari
मुख्तार के खास आदमी की तलाश में आई पुलिस टीम - फोटो : amar ujala
लखनऊ में अपराधियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियान में मंगलवार को बाहुबलियों और माफियाओं पर पुलिस का कहर टूटा। पुलिस की 48 टीमों ने लखनऊ के वीआईपी और पॉश इलाकों से घनी आबादी वाली बस्तियों में छापे मारकर 11 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच प्रतिबंधित वायरलेस सेट, बम बनाने की सामग्री, रेलवे के ठेकों से संबंधित दस्तावेज और रजिस्ट्री समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं। इसके अलावा बाहुबली व माफिया गिरोहों के मददगार 21 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि 11 शरणदाताओं को भी पकड़कर उनसे बांड भरवाया गया है। सभी शरणदाताओं को अगले तीन महीने तक हर शनिवार को अपने नजदीकी थाना में जाकर हाजिरी देनी होगी। देर शाम तक छापे की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


पुुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि लखनऊ में बाहुबली मुख्तार अंसारी, खूंखार खान मुबारक, सीरियल किलर सलीम, रुस्तम व सोहराब और शातिर बदमाश अन्नू त्रिपाठी के गिरोह की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने एक साथ 42 स्थानों पर छापेमारी की। जिससे बाहुबली व माफिया के गुर्गों और बदमाशों को भागने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार के खास प्रदीप सिंह के फ्लैट से मिला वायरलेस सेट
डीसीपी पूर्वी चारू निगम की टीम ने ट्रांस गोमती क्षेत्र के कुख्यात अपराधी अलीगंज निवासी अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह को विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बाबू सिंह कई साल से मुख्तार के लिए काम कर रहा था। बाहुबली मुख्तार के खास प्रदीप सिंह की तलाश में गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को मौके से एक बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच वायरलेस सेट और बैटरी जरूर मिलीं। ये वायरलेस सेट आम जनता के उपयोग के लिए प्रतिबंधित हैं। ऐसे सेट और बुलेटप्रूफ जैकेट प्रदीप सिंह के ठिकाने पर कैसे पहुंचे? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस बीच पुलिस ने बाबू सिंह के अलीगंज स्थित घर पर छापा मारा गया तो वहां से दो पिस्टल और 24 खाली टिफिन बरामद हुए। पुलिस आयुक्त का कहना है कि बाबू सिंह के घर से बम बनाने के सामान भी मिले हैं।

 

रेलवे के ठेकों से संबंधित सैकड़ों दस्तावेज बरामद

कैंट इलाके से सीरियल किलर भाइयों के गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया तो आलमबाग में मुख्तार के गुर्गे आसिफ खान के ठिकाने पर दबिश दी गई। यहीं पुलिस टीम ने कोलकाता में पकड़े गए रेलवे ठेकेदार सुरेंद्र कालिया और उसके साथियों के घर पर भी छापा मारा। मौके से रेलवे के ठेकों से संबंधित सैकड़ों दस्तावेज मिले हैं, इन्हें जब्त कर लिया गया। वजीरगंज में मुख्तार के लिए काम करने वाले शाहिद और कलीम के घर पर भी दबिश पड़ी। मगर दोनों नहीं मिले। आशियाना के शारदा नगर रजनीखंड में पुलिस ने मुख्तार के ड्राइवर गुड्डू शेख के घर पर भी छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसके बेटे को पूछताछ के लिए थाना लाई है। गुड्डू के घर से कई रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

सीरियल किलर भाइयों के साथी भी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने सीरियल किलर भाइयों के साथी आकाश को भी पकड़ा है। इसके पास से बड़ी संख्या में थर्मोकोल के बड़े बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे मिले हैं। आकाश पहले खून की सप्लाई करता था। बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे उसके पास क्यों थे? इसकी जांच की जा रही है। सीरियल किलर भाइयों का ही साथी शहजादे कुरैशी भी गिरफ्तार किया गया है। उसने दिल्ली में लूट की बड़ी वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed