फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police raid in searching ex MP dhananjay singh

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में पुलिस की चार जगह दबिश

Thu, 04 Mar 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
police raid in searching ex MP dhananjay singh
लखनऊ। पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने बुधवार रात उनके चार ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, कठौता चौराहे पर गत 6 जनवरी की रात गैंगवार में मऊ मुहम्मदाबाद गोहाना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को साजिश रचने का आरोपी पाया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया। इसके बाद से ही वह फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी तलाश में आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी सहित कई जिलों में दबिश दी। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को लखनऊ स्थित उनके चार ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने गुडंबा के अपार्टमेंट, सुल्तानपुर रोड स्थित सूर्या अपार्टमेंट और गोमतीनगर के शारदा अपार्टमेंट समेत कई जगहों पर छापा मारा लेकिन पूर्व सांसद का पता नहीं लगा। वहीं इस हत्याकांड में तीन शूटरों रवि यादव, राजेश तोमर, शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीबी ने दर्ज कराया था मुकदमा
अजीत के साथ मौजूद मोहर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आजमगढ़ जेल में बंद कुंटू सिंह और अखंड सिंह ने गिरधारी के जरिये हत्या करवाई है। गिरधारी ने पांच शूटरों के साथ अजीत की हत्या की थी। गिरधारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। इसके बाद ही पुलिस ने सांसद धनंजय सिंह को गिरधारी के बयान के आधार पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया था। इसके साथ ही धनंजय पर एक घायल शूटर राजेश तोमर का लखनऊ और सुलतानपुर में इलाज कराने में मदद करने का भी आरोप है।

तीन लोग पुलिस की हिरासत में
बुधवार रात धनंजय की तलाश में उपके कुर्सी रोड स्थित आवास, शारदा व सरस्वती अपार्टमेंट में उनके फ्लैट और मालवीय नगर पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई। इस दौरान दो ठिकानों से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन तीनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने धनंजय की तलाश में दो टीमें बृहस्पतिवार को दो अन्य जिलों में भेजने के तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed