{"_id":"64064bf7cfe95debc81a681e283ec9d0","slug":"police-raid-in-alambagh-slum-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह 14 साल बाद हुई रिहा, फिर गई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वह 14 साल बाद हुई रिहा, फिर गई जेल
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Tue, 20 Aug 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग पुलिस व नारकोटिक्स विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आलमबाग ऋषिकेश यादव के मुताबिक, मवैया के झोपड़-पट्टी में स्मैक का कारोबार चलता है।
यहां रहने वाली बुलेट नाम की महिला के जेल में होने से चौदह साल से इस पर रोक लगी थी लेकिन पिछले दिनों उसके जमानत पर छूट कर आने से यह काला कारोबार फिर शुरू हो गया था। पुलिस को इसकी जानकारी मुखबिर ने दी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही नारकोटिक्स विभाग व आलमबाग पुलिस ने मवैया में छापेमारी की बुलेट को रंगेहाथ दबोच लिया। फिलहाल बुलेट को नारकोटिक्स विभाग की कस्टडी में रखा गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला है कि बुलेट घरों में काम करने वाली नौ महिलाओं के साथ मिलकर स्मैक बेचने का धंधा करती है।
वह बाराबंकी से थोक में स्मैक में खरीदती है और फुटकर ब्रिकी के लिए इन महिलाओं से आस-पास के इलाकों में पुड़िया भिजवाती है।
पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि कैसरबाग, हुसैनगंज, अलीगंज जैसे कई इलाकों में भी बुलेट के कस्टमर्स हैं जो बराबर उसे स्मैक खरीदते रहते हैं। इन कस्टमर्स से उसे ज्यादा मुनाफा मिलता है।