{"_id":"674d42fa5b0c495a0a0c5ad8","slug":"police-put-congress-leader-aradhana-mishra-under-house-arrest-before-she-could-regain-composure-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संभल जाने को तैयार कांग्रेसी: पुलिस ने आराधना मिश्रा को किया हाउस अरेस्ट, बोलीं- कमियां छिपाना चाहती सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जाने को तैयार कांग्रेसी: पुलिस ने आराधना मिश्रा को किया हाउस अरेस्ट, बोलीं- कमियां छिपाना चाहती सरकार
Mon, 02 Dec 2024 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:47 AM IST
सार
कांग्रेस नेता संभल जाने को तैयार हैं। इससे पहले पुलिस ने आराधना मिश्रा को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कमियां छिपाना चाहती है।
विज्ञापन
पुलिस ने आराधना मिश्रा को किया हाउस अरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को संभल जाने के लिए तैयार हैं। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जा सकते हैं। इसकी तैयारी पहले से कर ली गई है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। जांच के बाद ही लोगों को उधर से निकलने दिया जा रहा है। ताकि, कोई कार्यकर्ता निकल न पाए। इससे पार्टी ऑफिस के आसपास गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
उधर पुलिस ने कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा को हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताई है। आराधना मिश्रा ने कहा कि संभल में हिंसा के दौरान पांच लोगों को जान गंवानी पड़ी। करीब 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यह प्रदेश की बड़ी घटना है।
विज्ञापन
हमें रोकना सरकार की नाकामी
कहा कि हम लोग मृतकों के परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना देना चाहते हैं। उनकी पीड़ा समझना चाहते हैं। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ वहां जाने की तैयारी है। लेकिन पुलिस ने हमें हाउस अरेस्ट कर रखा है। निकलने नहीं दिया जा रहा है। यह सरकार की नाकामी है। सरकार अपनी कमियां छिपाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अराजकता है। हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन है। कोर्ट ने वहां जाने से किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई है। उन्होंने मृतकों को परिजन से शांति पूर्वक मिलने की बात कही। लेकिन, पुलिस ने उन्हें घर से निकलने नहीं दिया।