फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police negligence...family could not perform last rites of son Naveen

Lucknow News: पुलिस की लापरवाही...बेटे नवीन का अंतिम संस्कार नहीं कर सके परिजन

Fri, 01 Aug 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 01 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police negligence...family could not perform last rites of son Naveen
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। गोरखपुर के रायगंज निवासी निजी कंपनी के कर्मी नवीन यादव की हत्या के मामले में नाका पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। समय पर नवीन की गुमशुदगी दर्ज न करने आैर अधिकारियों को न बताने से आलमबाग में मिले नवीन के शव की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में आलमबाग पुलिस ने लावारिस में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन आखिरी बार नवीन का चेहरा भी नहीं देेख सके। 
विज्ञापन


इस लापरवाही पर बृहस्पतिवार को डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया और चौकी इंचार्ज चारबाग कमल कुमार को निलंबित।
विज्ञापन


नवीन के भाई सचिन व अन्य परिजन 25 जुलाई को उनके चारबाग से लापता होने और मारपीट की शिकायत लेकर नाका थाने पहुंचे थे। नाका पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और केस दर्ज किए बिना ही लौटा दिया। इस बीच एक पुलिस अधिकारी को गोरखपुर के एक पार्षद ने फोन कर नवीन यादव के लापता होने और उनके साथ अनहोनी की आशंका की सूचना दी। इस पर अधिकारी ने नाका पुलिस को फटकार लगाई और 27 जुलाई को नवीन यादव की गुमशुदगी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को खुलासा हुआ कि नवीन यादव की हत्या की गई है। उनका शव 25 जुलाई की सुबह आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास मिला था। 72 घंटे के इंतजार के बाद जब शव की पहचान नहीं हुई तो आलमबाग पुलिस ने नवीन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नाका पुलिस की लापरवाही के कारण नवीन के परिजनों को उनका अंतिम संस्कार नहीं कर सके।


मामले में नाका पुलिस ने ई ऑटो चालक सीतापुर तंबौर निवासी अमित त्रिवेदी और उसके साथी सीतापुर थानगांव निवासी कन्हैया शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ईऑटो, मृतका मोबाइल, लूटे गए 15 हजार रुपये और बैग भी बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed