पुसिल बोली, हमें समझें, हमारे दोस्त बनें
अमीनाबाद में पुलिस मित्रों के ‘पैगाम अमन का’ समारोह में एसएसपी ने
उन्होंने पुलिस मित्रों से अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की। वादा किया कि थाने व पुलिस अफसर के ऑफिस में उन्हें दोस्त जैसा सम्मान दिया जाएगा।
अमीनाबाद के गंगाप्रसाद मेमोरियल हाल में शनिवार शाम आयोजित समारोह में पुलिस मित्रों ने इलाके की अनेक समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को रूबरू कराने के साथ अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था में सहयोग का संकल्प लिया।
एसएसपी जे रविंदर गौड ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए है। चंद अपराधी व शरारती तत्व शहर का माहौल बिगाड़ देते हैं। जनता व पुलिस की दोस्ती से उनके हौसले पस्त होंगे।
दंगा फसाद की हिम्मत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मित्रों को थाने में दोस्त जैसा सम्मान मिलेगा, लेकिन उन्हें भी दोस्ती निभानी होगी।
समारोह में कलाकार सचिन द्विवेदी व
उनकी पत्नी नम्रता ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। कुछ कलाकारों ने
अफवाहों से सचेत रहने का संदेश देते हुए नाटक प्रस्तुत किया।