फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police mitra campaign

पुसिल बोली, हमें समझें, हमारे दोस्त बनें

Sun, 29 Sep 2013 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
police mitra campaign

अमीनाबाद में पुलिस मित्रों के ‘पैगाम अमन का’ समारोह में एसएसपी ने

विज्ञापन
नागरिकों से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए संदेश दिया कि पुलिस बदल चुकी है।

उन्होंने पुलिस मित्रों से अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की। वादा किया कि थाने व पुलिस अफसर के ऑफिस में उन्हें दोस्त जैसा सम्मान दिया जाएगा।

अमीनाबाद के गंगाप्रसाद मेमोरियल हाल में शनिवार शाम आयोजित समारोह में पुलिस मित्रों ने इलाके की अनेक समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को रूबरू कराने के साथ अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था में सहयोग का संकल्प लिया।

एसएसपी जे रविंदर गौड ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए है। चंद अपराधी व शरारती तत्व शहर का माहौल बिगाड़ देते हैं। जनता व पुलिस की दोस्ती से उनके हौसले पस्त होंगे।

दंगा फसाद की हिम्मत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मित्रों को थाने में दोस्त जैसा सम्मान मिलेगा, लेकिन उन्हें भी दोस्ती निभानी होगी।


समारोह में कलाकार सचिन द्विवेदी व उनकी पत्नी नम्रता ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। कुछ कलाकारों ने अफवाहों से सचेत रहने का संदेश देते हुए नाटक प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed