{"_id":"5bb11106867a5520833a7edf","slug":"police-men-campaign-to-save-alleged-sepoy-in-vivek-tiwari-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले गुंडागर्दी, अब हत्यारों के पक्ष में लामबंद हो रहे पुलिसकर्मी, खाकी की बगावत से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गुंडागर्दी, अब हत्यारों के पक्ष में लामबंद हो रहे पुलिसकर्मी, खाकी की बगावत से हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज व दायें मृतक विवेक तिवारी।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ गोमतीनगर के विवेक तिवारी हत्याकांड में दो सिपाहियों की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर आरोपियों के पक्ष में लामबंदी शुरू कर दी है। आला अफसरों को कोसने के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए पत्नी के बैंक खाते में रकम जमा करने की मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन
हत्या के आरोपी आरक्षी प्रशांत व संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की भनक लगते ही पुलिसकर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सरगर्मी बढ़नी शुरू हुई। दोनों को जेल भेजे जाने के बाद फेसबुक पर पोस्ट डालने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपियों के परिवारीजनों ने पुलिस अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए सख्त नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों के खिलाफ डाली पोस्ट
अनुशासन को धता बताते हुए कई पुलिसकर्मियों ने अफसरों के खिलाफ पोस्ट डाली। प्रतापगढ़ में क्षेत्राधिकारी जियाउल हक समेत अनेक पुलिसकर्मियों की हत्या व हमले का हवाला देते हुए हत्या के आरोपी प्रशांत और संदीप के कृत्य को आत्मरक्षा साबित करने के लिए लामबंद होने लगे। पोस्ट डाली कि सामने हो रहे अपराध को अनदेखा करके चले जाने पर लाइन हाजिर या निलंबन का सामना करना पड़ेगा, जेल जाने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी की पत्नी के बैंक खाते का नंबर भी हुआ वायरल
प्रशांत व संदीप के पक्ष में एकजुट होने की अपील के साथ प्राथमिकी दर्ज कराने का दबाव बना रही उसकी पत्नी आरक्षी राखी मलिक के बैंक खाते का नंबर वायरल करके उसमें रकम जमा करने की मुहिम छेड़ी गई है। कई पुलिसकर्मियों ने राखी के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए जाने के स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।