फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police man misbehaves with hospital staff in lucknow

‘पर्चा बना नहीं तो अस्पताल से निकलते ही गोली मार दूंगा’

Sun, 06 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
police man misbehaves with hospital staff in lucknow

सिविल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी ने वर्दी की धौंस जमाते हुए कर्मचारियों से गाली गलौज करते हुए जान से मारने तक की धमकी दी। मामला शुक्रवार दोपहर 12 बजे का है। इलाज के लिए पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने बिना लाइन में लगे पर्चा बनवाने की कोशिश की।

विज्ञापन


काउंटर संख्या-4 पर कर्मचारी मो. जावेद ने लाइन में आने को कहा तो पुलिसकर्मी खिड़की से ही गाली-गलौज करने लगा। कर्मचारी ने गाली न देने की बात कही तो पुलिसकर्मी ने कहा,‘पर्चा बना नहीं तो अस्पताल से निकलते ही गोली मार दूंगा।’
विज्ञापन


इसके बाद पुलिसकर्मी ने खिड़की से हाथ डालकर कॉलर खींच लिया। इस पर दूसरे कर्मचारी उग्र हो गए और कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हंगामे के बाद वह अस्पताल से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचे नरही चौकी इंचार्ज ने स्थिति संभालने की बजाय कर्मचारियों को जेल भेजने की धमकी देने लगे। इस दौरान पहुंचे दूसरे पुलिसकर्मियों ने जावेद और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे के सहायक एजाज से धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट कर दी।

खंगाला जाएगा वीडियो फुटेज

police man misbehaves with hospital staff in lucknow

अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारी और सीएमओ को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। करीब पौने एक बजे दोबारा पर्चा काउंटर को शुरू कराया गया इस दौरान काफी मरीजों को परेशान होना पड़ा।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी की पहचान के लिए वीडियो फुटेज को खंगाला जाएगा। उसकी तस्वीर को संबंधित थाने की पुलिस को दिया जाएगा। अस्पताल में ऐसे हंगामा करने वाले लोगों की फोटो एक नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी जिससे आमजन को पता चले कि अस्पताल में हंगामा करने की क्या सजा होती है।

सिविल अस्पताल के सीएमएस आरके ओझा ने कहा, कर्मचारियों से घटना की लिखित शिकायत लेकर पुलिस को दी गई है। सरकारी काम में कोई भी बाधा पहुंचाएगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मारपीट और गाली-गलौज से मरीजों को दिक्कत हुई है। मामले की जानकारी अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed