फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police is strictly following encroachment issues in Gomtinagar

हुसड़िया से पत्रकारपुरम तक अभियान चलाकर काटा चालान

Wed, 20 Jan 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
police is strictly following encroachment  issues in Gomtinagar
अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस की चौपाल कार्यक्रम में लोगों की शिकायत के बाद लगातार तीसरे दिन पुल? - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। गोमतीनगर में लगातार तीसरे दिन भी अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ अभियान चला। एसीपी गोमतीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हैनीमेन से हुसड़िया और पत्रकारपुरम तक अभियान चलाकर 35 लोगों का चालान काटा। वहीं 15 लोगों को नोटिस दिया। पुलिस ने यह अभियान रविवार को आदर्श मार्केट पार्क में अमर उजाला चौपाल के बाद शुरू किया। जेसीपी लॉ एंड आर्डर नवीन अरोरा ने चौपाल में लगातार तीन दिनों तक अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम हैनीमेन चौराहे पर पहुंची। वहां से लेकर हुसड़िया चौराहे के बीच में अवैध कब्जा करने वालों को खदेड़ा। इसके बाद हुसड़िया चौराहे के चारों तरफ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चौराहे के आसपास सड़क पर खड़े वाहनों का चालान काटा। कई होटल व शराब के दुकानदारों को नोटिस दिए। एसीपी श्वेता श्रीवास्तव और एसएसआई दिनेश मिश्रा ने चेकिंग अभियान के बाद हुसड़िया से पत्रकारपुरम चौराहे तक पैदल गश्त की। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ् नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान काटा। इसमें 35 का चालान तो 15 को नोटिसा मिला। पुलिस टीम को जन कल्याण महासमिति की टीम ने भी सहयोग दिया। पुलिस ने समिति सदस्यों से तीन दिनों तक के अभियान के बारे में पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed