फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police

शानदार प्रदर्शन पर 13 आरक्षियों को मिला सम्मान

Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
police
बलरामपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को 215 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में शामिल सभी रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। सभी आरक्षियों को ईमानदारी से सेवा करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले 13 आरक्षियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि सभी आरक्षी जीवन में सदैव कर्तव्य, निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ अपनी सेवाएं दें। सभी रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन में सभी रिक्रूट आरक्षियों को ट्रेनिंग के दौरान ड्यूटी करने के संबंध में जानकारियां दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षी प्रेम कुमार गुप्ता सहित कुल 13 आरक्षियों को एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एएसपी अरविंद मिश्र ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। एसपी ने आरक्षियों को पद व गोपनीयता, सदैव कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ सेवा करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीओ सिटी वरुण मिश्र, सीओ उतरौला आरआर सिंह, सीओ तुलसीपुर उदयराज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम, आरटीसी प्रभारी शिव नरायन यादव व आरक्षी धीरेंद्र यादव सहित सभी रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed