फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police filed case on dead man

लखनऊ पुलिस का कारनामा, तीन साल पहले मर चुके युवक पर लगाया गैंगेस्टर

Thu, 16 Nov 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Nov 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
police filed case on dead man
प्रतीकात्मक तस्वीर
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के आंकड़े बढ़ाने में जुटी सरोजनीनगर पुलिस को जिंदा और मुर्दा का भी ध्यान नहीं रहा। लापरवाह पुलिस ने तीन साल पहले मर चुके बदमाश आलमबाग के सरदारीखेड़ा निवासी राजू जायसवाल (35) पर गैंगस्टर लगा दिया। मामला खुला तो अधिकारी शर्मसार हो गए।
विज्ञापन


इस बारे में इंस्पेक्टर धर्मेश शाही से सवाल किया गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इंस्पेक्टर का कहना है कि राजू मिलावटी शराब की बिक्री का धंधा करता है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, जिस मामले में गैंगस्टर लगाया गया है, उसकी विवेचना के दौरान राजू का नाम निकाल दिया गया था।
विज्ञापन


यह नाम गैंगस्टर की संस्तुति वाले दस्तावेजों में कैसे चला गया? इस बारे में जानकारी नहीं है। सरोजनीनगर पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले मिलावटी शराब की बिक्री के आरोपी आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चंद्रशेखर आजादनगर कॉलोनी दरोगाखेड़ा के शंकरलाल यादव, बिहार के औरैया मुजफ्फरपुर में रहने वाले अजय शाह, आजादनगर के अनिल कुमार वर्मा, ट्रांसपोर्टनगर निवासी बृजेंद्र कुमार दुबे उर्फ गुड्डू, आलमबाग के सरदारीखेड़ा में रहने वाले राशिद बेग, बाजारखाला के मालवीयनगर ऐशबाग निवासी रघुवीर उर्फ कर्नल, अंबेडकरनगर के पहाड़पुर टांडा निवासी मंगलेश और सरदारीखेड़ा के राजू जायसवाल शामिल थे।

पुलिस का कहना था कि गिरोह का सरगना शकंरलाल यादव है। कुछ महीने पहले एसटीएफ ने डीसीएम ट्रक में लाई जा रही 305 पेटी अंग्रेजी शराब सहित गैंग के सदस्यों को पकड़ा था।


हालांकि, पकड़े गए बदमाशों में राजू शामिल नहीं था। इंस्पेक्टर का कहना है कि राजू जायसवाल का नाम उस वक्त बदमाशों से हुई पूछताछ में सामने आया था। विवेचना में उसकी भूमिका नहीं पाई गई और नाम हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed