फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police examined CCTV footage and questioned students

Lucknow News: पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज, छात्रों से की पूछताछ

Sat, 07 Feb 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police examined CCTV footage and questioned students
लखनऊ। राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलीटेक्निक और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच हुई मारपीट के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस पॉलीटेक्निक परिसर जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन

एसीपी शकील अहमद के अनुसार, पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। साथ ही कुछ छात्रों से भी पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज में हंगामा करते दिख रहे विद्यार्थियों की सूची भी प्रधानाचार्य की मौजूदगी में तैयार की गई है। इसमें पॉलीटेक्निक के कुछ छात्र घटना के दूसरे दिन कॉलेज ही नहीं आए। वीडियो में दिख रहे सभी छात्रों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पॉलीटेक्निक के छात्र शिवा पांडेय की शिकायत लेकर प्रधानाचार्य से मिलने पहुंचे पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और पॉलीटेक्निक छात्रों में मारपीट हुई थी। पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पॉलीटेक्निक छात्रों पर पिटाई करने और वाहन तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पॉलीटेक्निक छात्रों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने कुछ छात्रों से पूछताछ की है। पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पहले हंगामा किया था, इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। विश्वविद्यालय के छात्र गौरव द्विवेदी, आदित्य मिश्रा, हर्षित पांडेय, हिमांशु सिंह और बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र अखंड राय घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed