{"_id":"5f76acc58ebc3e9bda536cc7","slug":"police-encounter-with-criminals-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बना रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बना रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार
Fri, 02 Oct 2020 10:20 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए अपराधी।
- फोटो : amar ujala
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के पास गुरुवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो के पैरों में गोली लगी है जबकि कुल छह को गिरफ्तार किय गया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश वारदात करने जा रहे थे। जिस पर सुशांत गोल्फ सिटी प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
दोनों तरफ से चली गोली में बदमाश अखिलेश शुक्ला, होली नगर चौराहा आलम नगर कोर्ट सीतापुर व हारून, निवासी हर मीरापुर थाना मलिहाबाद लखनऊ के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान ही महेश यादव, सलीम गाजी, ज्ञान यादव और रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से पुलिस को एक अवैध पिस्टल, तीन 315 बोर के तमंचे, कारतूस, जिंदा बम व एक अर्टिका कार बरामद हुई है।