फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police encounter near PGI lucknow.

पुलिस से मुठभेड़ में सीतापुर का गैंगस्टर घायल, पैर में लगी गोली, साथी समेत गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2020 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Mar 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
police encounter near PGI lucknow.
मुठभेड़ का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

लखनऊ पीजीआई देवराज उतराठिया रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सीतापुर का गैंगस्टर मुजरिम मतीन घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद मतीन को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। मतीन के दाहिने पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


कोतवाल केके मिश्रा के अुनसार, मतीन (24 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रफी कसावा अटरिया जिला सीतापुर निवासी व उसका साथी देशराज गौतम पुत्र जग्गू लाल सिंगरा थाना दक्षिणी शेरा, मऊ जिला शाहजहांपुर निवासी अपाचे मोटरसाइकिल से रात्रि 3:20 पर कल्ली पुलिस लाइन के पास से निकल रहे थे जहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों अपराधियों ने कट्टे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद मोटरसाइकिल से भागे तभी कल्ली चौकी इंचार्ज ने थाने पर फोन करके मुठभेड़ की सूचना दी। जिस पर कोतवाल केके मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ उतरेठिया की तरफ से अपराधियों को घेरने के लिए पीछा किया। जिस पर उतरेठिया रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे के अंडर पास पुल के निकट पुलिस का अपराधियों से आमना-सामना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मतीन ने 315 बोर के कट्टे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मतीन के दाहिने पैर में गोली लगी जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया। इसके साथ ही पुलिस ने उसके साथी देशराज को भी गिरफ्तार कर लिया।


मतीन और देशराज के पास 315 बोर का कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस व एक लूट का मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों पर लखनऊ में लूट के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed