{"_id":"5b793dda42c7924639036814","slug":"police-encounter-in-balrampur-one-bounty-arrested-three-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 19 Aug 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का नजारा, इनसेट में घायल बदमाश
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर के उतरौला थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ है। हालांकि इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रविवार तड़के ललिया थाना क्षेत्र का इनामी बदमाश निजामुद्दीन (35) बीस हजार रुपए की लूट को अंजाम देकर भाग रहा था। उसके साथ उसके दो साथी भी थे। सूचना मिलने पर उतरौला कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश निजामुद्दीन को इलाज के लिए उतरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में निजामुद्दीन घायल हो गया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि निजामुद्दीन पर लूट, डकैती सहित गम्भीर मामलों में करीब 34 मुकदमे चल रहे हैं। उस पर एक लाख रुपए का इनाम है।